May 7, 2024
world health day 7 april

आज की तारीख में हर कोई इंसान अच्छी सेहत की कामना करता है और इसको लेकर लोगों के अंदर जागरूकता भी पैदा हुई है। आज भी कई बार कुछ लोगों के बीमारी के बारे में सही समय पर पता नहीं चलता है  या फिर उनका सही से इलाज नहीं हो पाता है।

 

 वर्ल्ड हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है

 

ऐसा होने से कुछ लोगों की मौत बिना बताए हो जाती हैं। पूरी दुनिया में लोगों को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करने के लिए हर साल  दुनिया में वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है।

 

World Health day 2023

 

आज की जानकारी में हम आपको वर्ल्ड हेल्थ डे के इतिहास के बारे में जानकारी देने वाले हैं। साथ ही साथ आप सभी को 2023 की थीम के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

 

स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल दुनिया में वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा इस दिवस को हर साल 7 अप्रैल को आयोजित किया जाता है।

 

 वर्ल्ड हेल्थ डे की शुरुआत कब से हुई

 

बताना चाहते हैं कि पहली बार 1948 में  वर्ल्ड हेल्थ डे की शुरुआत की गई थी। इस दिन निर्णय लिया गया था कि हर साल 7 अप्रैल को  वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाएगा।

 

यह भी पढ़े- आधार व पेन कार्ड को कैसै लिकं करे।

World Health day 2023

 

 वर्ल्ड हेल्थ डे में कौन-कौन से दिवस शामिल है

 

आपको बताना चाहते हैं कि वर्ल्ड हेल्थ डे में विश्व क्षय रोग दिवस। विश्व टीकाकरण सप्ताह, विश्व मलेरिया दिवस, विश्व तंबाकू निषेध दिवस, विश्व एड्स दिवस, विश्व रक्तदाता दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस यह सभी दिवस शामिल है।

 

 वर्ल्ड हेल्थ डे 2023 की थीम क्या है

 

बताना चाहते हैं कि इस साल 2023 में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम बी प्राउड ऑफ योर माउथ घोषित की गई है। चलिए जान लेते हैं कि बाकी सभी सालों में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम क्या कुछ रखी गई थी। हमारी जानकारी में एक लिस्ट दी गई है।

 

World Health day 2023

 

 बाकी सभी सालों में कौन सी थीम रखी गई थी

 

1950 “अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को जानें” 1951 “अपने बच्चे और दुनिया के बच्चों के लिए स्वास्थ्य”

 

1952 “स्वस्थ परिवेश स्वस्थ लोगों को बनाता है”

 

1960 “मलेरिया उन्मूलन – एक विश्व चुनौती”

 

1961 “दुर्घटनाएं और उनकी रोकथाम”

 

 

1987 “टीकाकरण: हर बच्चे के लिए एक मौका”

 

1995 “वैश्विक पोलियो उन्मूलन”

 

2004 “सड़क सुरक्षा”

 

यह भी पढ़े- 14 अप्रैल बी आर अम्बेडकर जयंती पूरा इतिहास

 

2014 “”वेक्टर जनित रोग”

 

2015 “खाद्य सुरक्षा”

 

2017 “अवसाद: चलो बात करते हैं”

 

दोस्तों यहां पर आपको कुछ चुनिंदा सालों के वर्ल्ड हेल्थ डे के थीम के बारे में आपको बताया गया है। साथ ही साथ आप को 2023 की थीम के बारे में भी सबसे पहले जानकारी दे दी है।

 

 वर्ल्ड हेल्थ डे कैसे मनाया जाता है

 

वर्ल्ड हेल्थ डे के दिन पूरी दुनिया में काफी सारे प्रोग्राम इस मकसद के लिए आयोजित किए जाते हैं कि कैसे एक आम आदमी अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो पाए। इसके लिए जितना हो सके उतनी ज्यादा कोशिश की जाती है।

 

इस दिन सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाया जाता है। इसके अलावा काफी सारे प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते जैसे कि प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कला का प्रदर्शन और पुरस्कार समारोह जैसे कई प्रकार के प्रोग्राम  हेल्थ के प्रति  जागरूक करने के लिए आयोजित किए जाते हैं।

 

World Health day 2023

 

आशा करते हैं कि आपको हमारी जानकारी के माध्यम से समझ में आ गया होगा की आखिरकार हर साल पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है। साथ ही साथ आपको यह भी पता चल गया होगा कि 2023 में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम क्या रखी गई है। इसके अलावा वर्ल्ड हेल्थ डे की शुरुआत कब हुई थी यह भी आपको बता दिया गया है।

 

World Health day 2023

 

हर साल हमारी दुनिया में कुछ ऐसे त्यौहार मनाए जाते हैं जिनका उद्देश्य सिर्फ यह नहीं होता है कि हमें सिर्फ एक त्यौहार मनाना है। बल्कि इस उद्देश्य के साथ में भी त्यौहार मनाये जाते हैं ताकि इंसान को किसी मकसद के लिए जागरूक किया जाए।

 

ऐसा इसलिए करना जरूरी है ताकि इंसान भविष्य में जाकर अपनी और दूसरों की सोच को बदल पाए। आशा करते हैं कि  आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। जानकारी के साथ में एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसके माध्यम से आप को और अच्छे से समझ में आ जाएगा कि हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है। आप सभी को वर्ल्ड हेल्थ डे की हार्दिक शुभकामनाएं। इसी प्रकार के अन्य जानकारी जानने के लिए  वेबसाइट को सेव करें .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *