April 27, 2024
Navratri 2023, Navratri Kya Hai, Navratri Date, Devi Maa

2023 में इस दिन से शुरू होगा नवरात्रि का त्यौहार, जानिए क्या है नवरात्रि का अर्थ

नवरात्रि का त्योहार भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार पूरे भारत में दो बार नौ-नौ दिन मनाया जाता है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूप की पूजा अर्चना की जाती है।

 

 नवरात्रि शब्द कैसे बना है

 

नवरात्रि शब्द दो शब्दों को मिलाकर नव और रात्रि को मिलाकर नवरात्रि शब्द बनाया गया है। यहां पर नव का अर्थ होता है 9 और रात्रि का अर्थ होता है रात। यह त्यौहार चैत्र तथा अश्वनी माह में मनाया जाता है।

 

 नवरात्री का समापन कैसे किया जाता है 

 

नवरात्रि का समापन दसवीं दिन विजयदशमी मनाने के बाद नवरात्रि का अंत किया जाता है। विजयदशमी को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। दशहरा वाले दिन रावण का पुतला जलाया जाता है और जगह-जगह पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। यह बुराई के विनाश का प्रतीक माना जाता है।

 

2023 में इस दिन से शुरू होगा नवरात्रि का त्यौहार, जानिए क्या है नवरात्रि का अर्थ
2023 में इस दिन से शुरू होगा नवरात्रि का त्यौहार, जानिए क्या है नवरात्रि का अर्थ

 

 मां दुर्गा के 9 अवतार कौन-कौन से होते हैं

 

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्र घाट, कुष्मांडा और अन्य रूप की पूजा अर्चना की जाती है। गुजरात और बंगाल में नवरात्रि का त्यौहार अलग ही उत्सुकता के साथ मनाया जाता है।

 

 नौ दिनों की रौनक देखने लायक होती है 

 

 इसके अलावा जगह-जगह पर गरबा और डांडिया के प्रोग्राम  आयोजित किए जाते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्तगण दिन में एक बार फलाहारी भोजन ग्रहण कर व्रत रखते हैं। इसके अलावा संपूर्ण देश में हर एक शहर में 9 दिनों की रौनक देखने लायक होती है।

 

2023 में इस दिन से शुरू होगा नवरात्रि का त्यौहार, जानिए क्या है नवरात्रि का अर्थ
2023 में इस दिन से शुरू होगा नवरात्रि का त्यौहार, जानिए क्या है नवरात्रि का अर्थ

 

 कन्या पूजन किया जाता है

 

नवरात्रि के आखिरी दिन में कन्या पूजन किया जाता है। इसमें 9 छोटी-छोटी कन्याओ की पूजा की जाती है और प्रसाद के रूप में हलवा चना पूरी और उपहार दिया जाता है। इसके अलावा दक्षिण के रूप में  पैसे दिए जाते हैं।

 

 खाना बनाया जाता है 

 

इन नौ दिनों में हर कोई माता रानी की पूजा अर्चना करके उन्हें प्रसन्न करता है। इसके अलावा परिवार की सुख शांति के लिए माता रानी से आशीर्वाद लेता है। एक और बात आपको बताना चाहते हैं की नवरात्रि के आखिरी दिन घर में स्वादिष्ट खाना बनाया जाता है।

 

2023 में इस दिन से शुरू होगा नवरात्रि का त्यौहार, जानिए क्या है नवरात्रि का अर्थ
2023 में इस दिन से शुरू होगा नवरात्रि का त्यौहार, जानिए क्या है नवरात्रि का अर्थ

 

 वैष्णो देवी मंदिर जाना पसंद करते हैं

 

हमारे देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो की नवरात्रि के त्यौहार में वैष्णो देवी मंदिर जाना भी पसंद करते हैं, इसके अलावा नवरात्रि के नौ दिनों में मांस मछली खाने से परहेज करते हैं।

 

आखिरी मे हम यही कहना चाहते हैं की नवरात्रि का त्योहार भारत के  प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस 9 दिन की मान्यता  भारत में उसी समान है  जैसे कि भारत में अन्य त्योहार  दिवाली रक्षाबंधन दशहरा और होली की है।

 

2023 में इस दिन से शुरू होगा नवरात्रि का त्यौहार, जानिए क्या है नवरात्रि का अर्थ
2023 में इस दिन से शुरू होगा नवरात्रि का त्यौहार, जानिए क्या है नवरात्रि का अर्थ

 

 2023 में नवरात्रि 

 

बता देते हैं की 2023 में नवरात्रि का त्यौहार 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला नवरात्रि का त्योहार 24 अक्टूबर तक चलेगा। अगर आपके काम नहीं बन रहे हैं तो 9 दिनों में मां की प्रार्थना सच्चे दिल से करके देखिए।  जानकारी अच्छी लगी है तो शेयर करें, आप सभी को नवरात्री त्योहार की और विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। आप चाहे तो अपने परिजनों में जानकारी साझा कर सकते हैं।

 

दशहरा का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, क्या है मान्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *