May 12, 2024
What are the benefits of eating water chestnut

सिंघाड़ा खाने के क्या कुछ लाभ होते है आज इसके बारे में आज हम बात करने वाले है।  सर्दियों की शुरुवात होते ही बाजार में सिंघाड़ा देखने को मिल जाता है।  खाने में सिंघाड़ा जितना ज्यादा स्वादिष्ट होता है उतने ही इसके हेल्थ बेनिफिट होते है।

सिंघाड़े का सेवन किसी भी रूप में किया जा सकता है जैसे की कच्चा खाया जा सकता है, उबालकर खाया जा सकता है, फ्राई करके खाया जा सकता है, अचार बनाकर या फिर सब्जी बनाकर खाया जा सकता है।  इसके अलावा इसके आटे की रोटी और हलवा भी बनाया जा सकता है।  आज हम आपको सिंघाड़े से होने वाले अनेक फायदों के बारे में आपको बताने वाले है।

सिंघाड़े को नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है।  इसमें फेरुलिक एसिड नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कैंसर की कोशिकाओं को कम करने में या स्लो करने में फायदेमंद माना जाता है।

सिंघाड़े खाने से हाई बीपी और स्ट्रोक जैसी समस्याओं से भी निजात मिल सकता है।  अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान है तो ऐसे में आपको कच्चे सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए।  इससे आपको जल्दी राहत मिलती है।

अगर आपको थाइराइड की समस्या है तो ऐसे में आपको डाइट में सिंघाड़े को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें आयोडीन की अच्छी मात्रा होती है जोकि आपको राहत दिलाती है।  कच्चे सिंघाड़े का भर्ता बनाकर देसी घी मिलाइये और धीमी आंच में पका लीजिये।  इस तरह से इसे खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

सिंघाड़ा दिल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। सिंघाड़ा खाने से स्ट्रेस भी कम होता है।

सूजन में भी सिंगाड़ा काफी ज्यादा लाभकारी माना जाता है।  इसमें डायोटिन, ल्यूटोलीन, फाईसेटिन और टेक्टोरिजिनिन सहित काफी सारे एंटीऑक्सीडेंट होते है जोकि डेड सेल की मरम्मत करते है और सूजन कम करने में मदद करते है।

सिंघाड़े में कम मात्रा में कैलोरी होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, इसीलिए ये वजन घटाने में भी कारीगर होता है और ये ज्यादादेर तक भूक भी नहीं लगने देता है।

सिंघाड़ा ट्यूमर में फायदेमंद माना जाता है।  यह ट्यूमर को रोकधाम में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *