April 29, 2024
Tata Group has made up its mind to enter the mobile world.

टाटा ग्रुप भारत का एक भरोसेमंद ब्रांड बन चुका है. टाटा काफी पहले से गाड़ी और छोटे बड़े सामानों के निर्माता में व्यस्त था। लेकिन टाटा ग्रुप ने मोबाइल की दुनिया में उतरने का मन बना लिया है. इसकी शुरुआत आईफोन 15 से  शुरू होने वाली है।

 

 इस बार आईफोन होगा देसी 

 

 दरअसल टाटा ग्रुप इंडिया में इस बार  आईफोन 15 की असेंबली करने में अपनी दिलचस्पी  दिखा रहा है। इसका मतलब इस बार  आईफोन 15 पूरे तरीके से  देसी होने वाला है. 

 

 मेड इन इंडिया को आगे बढ़ने के लिए एक

और सीढ़ी मिलने वाली हैं

 

 यानी कि यह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के मेड इन इंडिया  की दिशा की तरफ एक बहुत बड़ा कदम बताया जा रहा है. एप्पल ने पहले ही साफ तौर पर अपना बयान दे दिया था कि  वह चाइना से  ज्यादा से ज्यादा दूरी बना कर रखना चाहते है. अब चीन के मुकाबले में एप्पल ने भारत को चुना है.

 

 इसकी वजह भारत में  स्मार्टफोन का एक बहुत बड़ा मार्केट है। साथ ही भारत टेक्नोलॉजी के हब रूप में सामने आने वाला है। यह भी बताना चाहते हैं कि भारत में लेबर कॉस्ट चाइना के मुकाबले में काफी ज्यादा सस्ती है. ऐसे में भारत में आईफोन 15 की असेंबली  होना 2 गुना ज्यादा फायदा दे सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि  iPhone 15 और iPhone 15 Plus को भारत में ही असेंबल किया जाएगा.

 

 इससे पहले भी इंडिया में  फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और लक्सशेयर जैसी तमाम कंपनियां आईफोन की असेंबली करते हुए नजर आई हैं। लेकिन अब इस रेस में टाटा ग्रुप भी शामिल हो गया है। टाटा ग्रुप भारत में आईफोन बनाने वाली चौथी कंपनी होने वाली है। एप्पल की तरफ से इस बार 2023 में आईफोन 15 को  सितंबर के महीने में लॉन्च किया जाएगा।

 

 बता दें कि इससे पहले आईफोन 14 को भी  सितंबर के महीने में  लॉन्च किया गया था. इत्तेफाक से  आईफोन 13 को भी सितंबर के महीने में रिलीज किया गया था. वही आईफोन 12 को अक्टूबर 23 2020 में  रिलीज किया गया था।

 लेकिन इस बार जो नजारा देखने को मिल रहा है उसके तहत पहली बार आईफोन 15 की असेंबली भारत में की जाएगी। इसमें साथ देने वाला है टाटा ग्रुप, क्योंकि एप्पल अब चाइना से दूरी बना कर रखना चाहता है  इसीलिए उसने भारत की तरफ अपना करवट बदल लिया है. 

 यह हमारे देश के लिए एक बहुत अच्छी बात है क्योंकि इसकी मदद से एप्पल कहीं ना कहीं मेकिंग इंडिया में  सपोर्ट करेगा जिसकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।  

 यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है क्योंकि पहली बार आईफोन 15 की असेंबली  हमारे भारत देश में की जाएगी. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि  भविष्य में जाकर हमारा देश अब मोबाइल फोन की टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भ हो सकता है.

 यदि हमारी जानकारी आपके काम आई है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें. हम आपके लिए आए दिन इसी प्रकार की टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी लेकर आते रहेंगे. इस खबर को पढ़ने के लिए धन्यवाद.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ छोटे बच्चे का वीडियो, संगीत के सारे सुर छेड़ दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *