May 4, 2024
Big benefits of coarse grains

मोटे अनाज के बड़े फायदे- इन दिनों देश के प्रधानमंत्री ने लोगों से विनती की है की वह अपने भोजन में मोटे अनाज को शामिल करें। मोटे अनाज में मक्का, रागी, ज्वार, बाजरा, जौर, कोदो, सामा आदि शामिल होते हैं। इन अनाजों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जल्दी से जानकारी शुरू करते है।

मोटा अनाज किन-किन के लिए फायदेमंद होता है

बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए, ज्यादा मेहनत करने वाले लोगों के लिए और बूढ़े लोगों के लिए मोटा अनाज काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

मोटा अनाज पैदा करने के लिए क्या कुछ जरूरी होता है

मोटा अनाज पैदा करने के लिए कम पानी और कम मेहनत की जरूरत पड़ती है। इसीलिए शायद सरकार इसको बढ़ावा दे रही हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 2018 में मोटे अनाज का वर्ष घोषित किया गया था।

यह भी पढ़े-

इस इंडियन कपल के संघर्ष पर आधारित अभिनेत्री Mrs Chatterjee vs Norway की आगामी फिल्म, यहाँ देखिये…

Big benefits of coarse grains

रागी

रागी भारतीय मूल का अनाज होता है। कैल्शियम की मात्रा इस अनाज में अन्य अनाज के मुकाबले काफी ज्यादा पाई जाती है। हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ मांसपेशियों को ताकतवर बनाने में मदद करते हैं। रागी के आटे की मदद से चिल्ला इडली रोटी को बनाया जा सकता है। छोटे बच्चों को पारंपरिक तौर पर लप्सी बनाकर खिलाई जाती है।

बाजरा

बाजरे में प्रोटीन कैल्शियम कार्बोहाइड्रेट यह सब भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह अनाज पाचन में काफी ज्यादा हल्का होता है। देहाती भोजन में रोटी के रूप में बनाया जाता है।

Big benefits of coarse grains

कोदी

इसे प्राचीन अन्न कहां जाता है। इसमें कुछ मात्रा में वास और प्रोटीन पाया जाता है। मधुमेह के रोगी चावल की जगह इसका सेवन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के वनवासियों का यह प्रमुख भोजन है।

जौ

जौ में अन्य अनाज के मुकाबले ज्यादा एल्कोहल पाया जाता है। जौ बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। कब्ज और मोटापे से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। दलिया रोटी और खिचड़ी के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है।

यह भी पढ़े-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल इस उदेश्य के साथ में मनाया जाता है, 2023 की थीम के बारे… में

चना

चना पाचन में सुधार करने के साथ-साथ पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा दिल के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ-साथ खून की कमी को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। महिलाओं के लिए भीगे हुए चने काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं।

मोटा अनाज खाने के क्या कुछ फायदे होते हैं

Big benefits of coarse grains

1. मोटा अनाज हड्डियों की मजबूती के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

2. शरीर में कैल्शियम की कमी है तो आप सभी को मोटे अनाज का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. पाचन की समस्या है तो पाचन को दुरुस्त रखने में मोटा अनाज काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

4. अगर आप वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो वजन को नियंत्रित रखने में काफी ज्यादा फायदेमंद है।

5. अगर आपको मधुमेह कि शिकायत है तो मधुमेह के रोगियों के लिए मोटे अनाज का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

6. सर्दी के मौसम में अगर आप अपने शरीर को गरम रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप मोटे अनाज का सेवन कर सकते हैं।

7. मोटा अनाज दिल की हालत को सही रखने में मदद करता है।

बहुत से लोग मोटे अनाज से दूरी बनाकर रखते हैं लेकिन उन्हें मोटे अनाज के कानों के बारे में नहीं पता होता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री अपनी डाइट में मोटे अनाज को हर दिन शामिल करते हैं।

आज भी भारत में कई घर ऐसे हैं जहां पर गेहूं के आटे की रोटी की जगह मोटे अनाज की रोटी खाना पसंद किया जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जोकि इसे पूरी तरीके से त्याग चुके हैं। क्योंकि उन्हें इसके फायदे के बारे में नहीं पता होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *