May 8, 2024
For what purpose is International Mother Language Day celebrated every year?

हर साल अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस किस उद्देश्य से मनाया जाता है- आज यानी कि 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया भर में भाषा एकमात्र ऐसा जरिया है जोकि एक इंसान को दूसरे इंसान से जोड़ने में मदद करता है।

हमारे भारत देश में कितनी मात्र भाषाएं हैं

एक देश में कई सारी मातृभाषा हो सकती हैं। हमारे भारत में ही लगभग 122 मातृभाषा है जिसे बोलने वाले लोग 10000 से ज्यादा है। इसके अलावा 29 ऐसी मातृभाषा है जिन्हें 10 लाख लोग बोलते हैं। भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, पंजाबी, अरबी, जापानी, रूसी, पुर्तगाली, मंदारिन और स्पैनिश बोली जाती हैं। हर साल पूरी दुनिया में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।

International Mother Language Day

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का इतिहास क्या है

वर्ष 1999 में यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने का ऐलान किया गया था। पहली बार इस दिवस को मनाने की शुरुआत बांग्लादेश ने की थी। इसके बाद सन् 2000 में हर साल अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़े-

हर साल इसलिए मनाई जाती है शिवाजी जयंती, जानिए इतिहास के बारे में…

International Mother Language Day

2023 में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की थीम क्या रखी गई है

सन 2023 में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की थीम ‘बहुभाषी शिक्षा- शिक्षा को बदलने की आवश्यकता’ रखी गई है। वर्तमान में भारत में 1365 मात्र भाषाएं बोली जाती है। हमारे देश में हिंदी दूसरी सबसे लोकप्रिय मातृभाषा है।

हमारे देश में कितने लोग हिंदी बोलते हैं

यह भी पढ़े-

बागवानी के अनेक लाभ देख आप भी हैरान रह जायेंगे अभी देखिये…

International Mother Language Day

एक रिपोर्ट के मुताबिक हमारे देश में 43 करोड लोग हिंदी भाषा में बात करते हैं। इसमें 12% द्विभाषी है। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का मुख्य उद्देश्य यही है कि समाज में बहुभाषावाद का समर्थन करना है। मातृभाषा के महत्व को समझाने के लिए ही हर साल अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।

जनगणना के आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो भारत में 19500 से अधिक भाषाएं बोली जाती है। 10,000 से ज्यादा लोग यहां पर 121 अलग अलग मातृभाषा में बात करते हैं।

International Mother Language Day

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जा रहा है। भाषा एक मात्र ऐसी चीज होती है जिसकी मदद से हम एक दूसरे को अपने मन की बात
बताते रहते हैं।

अलग अलग मातृभाषा को सम्मान देने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। आज की जानकारी में आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर एक छोटी सी जानकारी लेकर आए हैं। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह जानकारी जानने के लिए आप सभी का धन्यवाद।