May 7, 2024
Why Shivaji Jayanti is celebrated every year

हर साल इसलिए मनाई जाती है शिवाजी जयंती- शिव जयंती जिसे छत्रपति शिवाजी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस साल छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी 2023 को मनाई गई थी। यह त्यौहार महाराष्ट्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

इस दिन का मुख्य उद्देश्य क्या है

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महान मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य मराठा साम्राज्य को बहाल करने में महान योद्धा की भूमिका का सम्मान करना और उनकी विशाल विरासत का जश्न मनाना है।

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती को कब से मनाया जा रहा है

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti

शिवाजी जयंती 1870 से हर साल मनाई जाती है। शिवाजी महाराज का जन्म 1630 में पुणे के शिवनेरी किले में हुआ था। भारत को विदेशी आक्रमणों से मुक्त कराने के प्रयास के कारण महाराष्ट्र के साथ-साथ भारत में भी बड़े पैमाने पर सम्मान हासिल किया था।

इस साल 2023 में कौन सी जयंती मनाई जा रही है

यह भी पढ़े-

बागवानी के अनेक लाभ देख आप भी हैरान रह जायेंगे अभी देखिये…

इस साल 2023 में 393वीं जयंती मनाई जा रही हैं। शिवाजी महाराज ने न केवल एक सुव्यवस्थित प्रशासनिक संगठन का निर्माण किया बल्कि क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के लिए एक उदार नागरिक शासन भी बनाया।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti

ज्योतिराव फुले के बाद महान मुक्ति सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने यह दिन मनाने की प्रथा का पालन किया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता के लिए मराठा राजा के योगदान की तरफ ध्यान आकर्षित करने का श्रेय भी स्वतंत्र सेनानी को दिया गया था।

इस दिन महाराष्ट्र में निकाली जाती है भव्य शोभायात्रा

भारत में कुछ राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के त्यौहार को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है। लोग इस त्यौहार के जश्न को मनाने के लिए कई प्रकार के प्रोग्राम आयोजित करते हैं। साथ ही साथ इस दिन महाराष्ट्र में कई जगह पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इस साल पहली बार आगरा में दीवान ए आम में शिवाजी जयंती मनाई गई।

यह भी पढ़े-

महा शिवरात्री 2023 का त्योहार

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti

शिवाजी कौन थे

शिवाजी एक महान राजनेता और महान योद्धा थे। उनके पास एक संगठित और एक अच्छे तरीके की संगठित सेना थी। इस दिन शिवाजी की बहादुरी वाली कहानी सुनकर लोगो के अंदर उत्साह बड़ जाता है।

शिवाजी जयंती पर क्या कुछ किया जाता है

शिवाजी जयंती के अवसर पर परेड आयोजित किए जाते हैं। इस दिन लोग शिवाजी और उनके अनुयायियों की तरह वेशभूषा में तैयार होते हैं। शिवाजी का जन्म भव्य रूप से मनाया जाता है। इनके उपलब्धियों का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti

मराठा शासक शिवाजी के इतिहास के बारे में जितना बताया जाए उतना कम होता है। आज की जानकारी में आपको यह भी बता चुके हैं कि हर साल शिवाजी जयंती 19 फरवरी को ही मनाई जाती है।

पूरी दुनिया में इन्हें शक्तिशाली मराठा के नाम से जाना जाता है। शिवाजी जयंती का त्यौहार काफी हद तक एक महाराष्ट्रीयन अवसर है। यह दिन आमतौर पर खुशी और गर्व के साथ मनाया जाता है।

शिवाजी जयंती मानाने का पहला स्थान पुणे था। आज आपको शिवाजी जयंती 2023 के मौके पर एक खास जानकारी शेयर की गई है। हमारी खबर पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद।