May 7, 2024
Chaitra Navratri 2023 when and how importance Muhurta

चैत्र नवरात्रि 2023 कब कैसे महत्व मुहूर्त- हिंदुओं का मुख्य त्यौहार और मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्र इस साल 21 मार्च से शुरू हो रहा है। चैत्र नवरात्र महोत्सव 30 मार्च तक चलेगा। 30 मार्च को देश भर में रामनवमी का त्यौहार मनाया जाएगा।

 

 नवरात्रि के 9 दिनों में क्या कुछ होता है

 

नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग कल्याणी स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। अष्टमी और नवमी के दिन घर-घर में कन्या भोज किया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 2023 में नवरात्रि के शुरू के 3 दिन काफी ज्यादा शुभ है। जनता जनार्दन के लिए यह 3 दिन काफी अच्छे होने वाले हैं।

 

Chaitra Navratri 2023

 

 इस बार क्या कुछ खास होने वाला है

 

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार मां दुर्गा नौका पर सवार होकर धरती पर आ रही है। ये आगमन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र होगा और इस समय पर कलश स्थापना करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है।

 

यह भी पढ़े-

क्या करे 8 वी पास के बाद

 

 चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है

 

Chaitra Navratri 2023

 

आपको बताना चाहते हैं कि चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 21 मार्च को लग रही है। इस पूरे दिन पंचक में योग लगा रहेगा। इस बार नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल योग में होगी जो कि सुबह 9:18 तक रहेगा। सबसे बड़ा संयोग यह है कि ब्रह्मा योग के बाद  इंद्र योग भी लगेगा। इस दौरान देवी की पूजा अर्चना करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता।

 

 चैत्र नवरात्रि के पहले दिन क्या किया जाता है

 

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना यानी कि कलश में अनाज बोने की परंपरा निभाई जाती है। इसका शुभ मुहूर्त सुबह 6:23 से शुरू होगा और यह मुहूर्त तकरीबन  1 घंटे का होने वाला है। भक्त जन इस लाभ के मुहूर्त में 7:55 तक देवी पूजा और कलश स्थापना कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़े-

होलिका दहन और होली त्यौहार कब मनाया जाएगा, विधि विधान और दान पुन के बारे में…

 

Chaitra Navratri 2023

 

इस दिन देवी के लिए घट स्थापना करके मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। इस दिन घटस्थापना करते वक्त कलश में जौ बोए जाते हैं और देवी का स्वरूप मानते हुए 9 दिन तक पूजा की जाती है। अगर आप  व्रत रख रहे हैं तो 9 दिनों के उपवास में आप अपने उपवास भोजन की रूपरेखा पहले से ही तैयार कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि सुबह शाम और रात क्या कुछ खा सकते हैं।

 

सुबह के समय आप चाय के साथ साबूदाने का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका पेट  देर तक भरा रहता है। दोपहर के समय  हल्का भोजन करना ही अच्छा माना जाता है। आलू की टिक्की के साथ आप चावल या फिर साबूदाने की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो साथ में दही भी खा सकते हैं  क्योंकि कैल्शियम की भी जरूरत होती है।

 

Chaitra Navratri 2023

 

शाम के समय आप चाहे तो कुरकुरे आलू या फिर मखाने खा सकते हैं। रात के समय आप आलू के रसेदार सब्जी खा सकते हैं। आप चाहे तो साथ में सिंघाड़े के आटे की रोटी या फिर पराठा भी खा सकते हैं। मीठे में आप साबूदाने की खीर या फिर लौकी का हलवा भी खा सकते हैं। खीर और हलवे में आप  एनर्जी के लिए  काजू बादाम और नारियल डाल सकते हैं।

 

Chaitra Navratri 2023

 

आज की जानकारी में आपको चैत्र नवरात्रि के बारे में  विस्तार में बताया गया है। साथ ही साथ आपको यह भी बताया गया है कि 2023 में  क्या कुछ खास होने वाला है। इसके अलावा आप व्रत के समय सुबह दोपहर शाम और रात को क्या कुछ खा सकते हैं और अपने कैल्शियम की कमी को  कैसे दूर कर सकते हैं। इन सब के बारे में आपको बताया गया है। अगर आपको यह जानकारी  अच्छी लगी है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *