May 3, 2024
What is the main objective of the Atmanirbhar Bharat Abhiyan

आत्मनिर्भर भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है- दोस्तों आपने कभी ना कभी आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में जरूर सुना होगा। आज की जानकारी में इसी अभियान के बारे में हम आपको विस्तार में बताने वाले हैं। अगर आप भी आत्मनिर्भर भारत अभियान और सरकार द्वारा उठाए गए कदम को शुरू से लेकर आखरी तक जानना चाहते हैं तो हमारे साथ में अंत तक बने रहिए।

आत्म निर्भर भारत अभियान की शुरुआत कब हुई थी

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत 12 मई 2020 को की थी। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य यही है कि भारत देश को चिकित्सा, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक, खिलौने, कृषि जैसे क्षेत्रों में आत्म निर्भर बनाना है।

यह भी पढ़े-

SEO क्या है, कैसे करे और SEO करने के कुछ जरुरी टिप्स,जरूर देखिये…

इस अभियान की शुरुआत करते समय प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रूपये की राशि आवंटित की थी जोकि भारत की कुल जीडीपी का 10% होता है।

Atmanirbhar Bharat Abhiyan

आत्म निर्भर भारत अभियान को तीन चरणों में लागू किया गया है

आत्मनिर्भर भारत 1.0

आत्म निर्भर भारत 2.0

आत्मनिर्भर भारत 3.0

केंद्रीय सरकार ने करोना महामारी के दौरान विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए इन तीन चरणों में राहत पैकेज की घोषणा की थी। इन चरणों में लाई गई योजनाओं के बारे में चलिए विस्तार में जान लेते हैं।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के मुख्यबिंदु –

1. आत्मनिर्भर भारत अभियान का अर्थ क्या होता है- हमें जिन वस्तुओं की आवश्यकता है उसे भारत में तैयार करने की क्षमता रखनी चाहिए।

यह भी पढ़े-

हर साल अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस किस उद्देश्य से मनाया जाता है, 2023 का उदेश्य…

2. इस अभियान को सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर और विभिन्न वर्गों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चलाया गया है।

Atmanirbhar Bharat Abhiyan

3.करोना महामारी को एक समस्या के रूप में नहीं बल्कि एक अफसर के रूप में भारत को आगे बढ़ाने के लिए सोचना चाहिए।

4. अपने देश के टैलेंट को समझना, सप्लाई चैन को मजबूत बनाकर रखना, यही आत्मनिर्भर भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

5. आत्मनिर्भर भारत अभियान का मतलब यह नहीं है कि भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार से अलग होना चाहता है। बल्कि इस अभियान से भारत अन्य देशों को बड़े स्तर पर सामानों की आपूर्ति करने में सक्षम बनाना चाहता है।

6. इस अभियान को सक्रियता देने के लिए Vocal for the Local फार्मूला अप्लाई किया जायेगा। इसकी मदद से हमारे देश में लोकल ब्रांड को भी बड़ा बनाने में मदद मिल पाएगी।

Atmanirbhar Bharat Abhiyan

7. आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जारी किये गए 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज से गरीबों, प्रवासी कामगारों, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों सपोर्ट किया जायेगा।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के 5 बड़े स्तंभ कौन-कौन से हैं

अर्थव्यवस्था (Economy)

अवसंरचना (Infrastructure)

प्रौद्योगिकी (Technology)

गतिशील जनसांख्यिकी (Vibrant Demography)

मांग (Demand)

आत्मनिर्भर भारत योजना online form –

1. सबसे पहले आत्म निर्भर भारत अभियान के वेबसाइट पर जाना है।

2. होम पेज के टॉप राइट कॉर्नर पर आप को रजिस्टर बटन पर क्लिक करना है।

3. अगले पेज में आपको पंजीकरण फॉर्म भरना है। इसके बाद आपको Create New अकाउंट पर क्लिक करना है। ऐसा करने से पंजीकरण पूरा हो जायेगा। इसके बाद आप यूजर नाम और पॉसवर्ड डालकर कभी भी ओपन कार सकते है। अगर आपको यह जानकारी काम की लगी है तो यह बहुत अच्छी बात है। आखिरी तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।