April 26, 2024

Image Credit: Ayurved Night Food Rules

ayurved night food rules ayurveda night routine ayurveda night time routine ayurvedic night routine ayurveda for night shift workers ayurveda eating at night ayurved night food rules after
Ayurved Night Food Rules

रात का खाना तो हम सभी लोग खाते है लेकिन आयुर्वेद के हिसाब से रात का खाना कैसा होना चाहिए।  यानि आयुर्वेद के हिसाब से रात की डाइट प्लान और खाना कैसा होना चाहिए इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देने वाले है।  रात के खाने को लेकर हर किसी के अलग अलग विचार होते है।  कुछ लोग लाइट खाना पसंद करते है वही कुछ लोग हैवी खाना रात के समय पसंद करते है।  

 

आज का टॉपिक

रात का भोजन आयुर्वेद के हिसाब से कैसा रहना चाहिए

रात के भोजन में क्या कुछ शामिल करना चाहिए

रात के भोजन में आप आयुर्वेद के हिसाब से सूप, ओट्स और खिचड़ी के साथ साथ रोस्ट सब्जिओं को अपने रात के भोजन में शामिल कर सकते है।

कौन कौन से भोजन से दूर रहना चाहिए

रात के भोजन के समय ज्यादा तेल वाले , ज्यादा मसालेदार भोजन और फ़ास्ट फ़ूड से दूरी बनाकर रखना चाहिए। 

 

 

आयुर्वेद के हिसाब से रात के खाने के लिए क्या बेस्ट रहता है चलिए इसके बारे में जानने का समय आ चुका है। रात के समय आप चाहे तो सब्जियों को रोस्ट करके खा सकते है। इसमें आप स्वाद के लिए सूखे मसाले और घी का इस्तेमाल कर सकते है। स्वाद बढ़ाने के साथ साथ आपके पाचन को बनाये रखने में भी मदद करता है।  

 

दाल के सूप का सेवन आप रात के समय कर सकते है।  अगर आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें हरी चटनी मिला सकते है।  यह टेस्टी चटकदार सूप आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।  

 

जौ के सूप का सेवन भी आप रात के समय भोजन में कर सकते है।  वेट लॉस करने के साथ साथ डाइबिटीज और यूरिन सिस्टम डिसऑर्डर को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होता है।  

 

सोना मसूरी चावल और हरी मूंग दाल को मिलाकर रात के समय आप खिचड़ी बना सकते है।  यह खिचड़ी पेट भरने के साथ साथ आपके सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।  

 

ओट्स या फिर बेसन की टिक्की भी आप रात के समय आयुर्वेद के हिसाब से खाने में खा सकते है।  अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन है तो आप बेसन या फिर ओट्स मिलाकर सब्जियों की टिक्की बना सकते है।  आप इसका पुदीने की चटनी के साथ आनंद ले सकते है।  

 

आप आयुर्वेद के हिसाब से रात के समय चावल हरी मूंग दाल और उसके साथ नारियल की चटनी का भी सेवन कर सकते है।  यह स्वादिष्ट खाना बच्चो को भी काफी ज्यादा पसंद आता है।  

 

आख़िरकार किन किन चीजों से दूर रहना चाहिए इसके बारे में भी जानने का समय आ चुका है।  

 

ज्यादा तले हुए खाने से दूर रहना चाहिए 

 

मसालेदार भोजन से दूर रहना चाहिए 

 

फ़ास्ट फ़ूड से भी दूरी बनाकर रखना चाहिए 

 

स्पाइसी फ़ूड का रात के समय सेवन नहीं करना चाहिए

 

Conclusion

 

आज की जानकारी में आपको बताया गया है की कैसे आयुर्वेद के हिसाब से रात का खाना खाना चाहिए ताकि आपका पाचन तंत्र सही रहे।  इसके साथ साथ रात में नींद अच्छी आये।  इसके अलावा कौन कौन से फ़ूड से हमें भोजन के समय दूरी बनाकर रखनी चाहिए।  हमारी सभी जानकारी आपके स्वास्थ को ध्यान में रखकर बनायीं जाती है।  कृपया एक बार अपने डॉक्टर से एक बार कंसल्ट कर ले।  

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *