April 20, 2024

 

 



 नमस्कार दोस्तों आज हम आपको भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले टॉप 8 ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में बताने वाले हैं। एक समय था जब हम अपने मनोरंजन के लिए केबल कनेक्शन वाले टीवी पर निर्भर हुआ करते थे। क्योंकि उस समय पर टीवी शो सपोर्ट और मूवी देखने के लिए और कोई सहारा नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे इंटरनेट आता गया लोगों के पास कंटेंट देखने के लिए काफी सारे विकल्प आते गए। आज की तारीख में केबल कनेक्शन की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत के टॉप 8 ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में बताने का समय आ चुका है।

 

1. अमेज़न प्राइम वीडियो एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है जिसे भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अमेज़न प्राइम वीडियो की Ownership प्रसिद्ध मल्टीमीडिया कंपनी अमेजॉन के पास है। अमेज़न द्वारा क्राइम वीडियो की शुरुआत 2016 में की गई थी।

 

2. हमारे लिस्ट में दूसरा नाम आता है नेटफ्लिक्स का जोकि एक अमेरिकन कंपनी है। भारत के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। नेटफ्लिक्स ने  2016 में भारत में एंट्री ली थी। अपने ओटीटी सर्विस के लिए भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं।

 

3. हमारी लिस्ट में तीसरा नाम आता है डिजनी प्लस हॉटस्टार का जिसको चलाने का काम स्टार इंडिया करता है। डिजनी प्लस हॉटस्टार की ओनरशिप The Walt Disney Company के पास है। 2015 में डिजनी प्लस हॉटस्टार को हॉटस्टार के नाम से लांच किया गया था। 

 

4. चौथे नंबर पर हम बात करने वाले है ओटीटी प्लेटफॉर्म voot के बारे में। ओटीटी प्लेटफॉर्म voot को 2016 में लॉन्च किया गया था। इसकी ओनरशिप 

Viacom 18’s के पास है। यही एकमात्र वजह है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर वेब सीरीज के साथ-साथ काफी सारे चैनल देखने को मिलते हैं।

 

5. हमारी लिस्ट में अगला नाम आता है ज़ी 5 का। ज़ी 5 ओटीटी प्लेटफार्म को ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज द्वारा चलाया जाता है। 2018 में इसकी शुरुआत की गई थी। भारत के साथ-साथ दुनिया के हनी 190 देशों में ज़ी 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म को पसंद किया जाता है। 

यहां पर आपको हिंदी भाषा में साथ साथ अन्य भाषाओं में भी कंटेंट देखने को मिलता है।

 

6. अब हम बात करने वाले हैं सोनी लिव ओटीटी प्लेटफार्म के बारे में। सोनी लिव ओटीटी प्लेटफार्म की ओनरशिप सोनी पिक्चर नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास है। 2013 में ओटीटी प्लेटफॉर्म को लांच किया गया था। यहां पर आपको हिंदी और अंग्रेजी के साथ साथ भारत की अन्य भाषाओं में कंटेंट देखने को मिलता है।

 

7. हम बात कर रहे हैं एम एक्स प्लेयर ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में। 18 जुलाई 2011 में एम एक्स प्लेयर को वीडियो प्लेयर की तरह लॉन्च किया गया था। इसके बाद 20 फरवरी 2019 को एमएक्स प्लेयर को ओटीटी प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया।

 

8. अब हम बात कर रहे हैं ALTBalaji OTT Platform बारे में। 2017 में इसको जितेंद्र की बेटी एकता कपूर द्वारा स्थापित किया गया था। यहां पर आपको कॉमेडी ड्रामा रोमांस और थ्रिलर कंटेंट देखने को मिलते हैं।

 

आज की जानकारी में उन 8 ओटीटी प्लेटफार्म के बारे में बताया गया है जिन्हें भारत में सबसे ज्यादा देखा जाता है। इसके अलावा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आज के जमाने में ज्यादातर सभी लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर समय बिताना पसंद करते हैं। अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आई है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *