
Pea Eating Benefits
मटर खाने के क्या कुछ फायदे होते है इसके बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन आज हम आपको मटर खाने के कुछ ऐसे चमत्कारी फायदों के बारे में बताने वाले है जिसके बारे में शायद ही आपने अपने बड़े बुजर्गो से सुना होगा या फिर अगर आपको ज्ञात नहीं है तो आज हम आपको मटर खाने के कुछ अचूक फायदों के बारे में जानकारी देने वाले है।
आमतौर पर हमने देखा है की सर्दी के मौसम में मटर बाजार में सबसे ज्यादा दिखाई देती है। सर्दी के मौसम में मटर का सेवन तेहरि खिचड़ी पनीर की सब्जी और मशरूम की सब्जी इन सब मे मटर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। इसके साथ में कई लोग मटर का सेवन ऐसे भी करते है। कई बार हमने सुना है की लोग बोलते रहते हैं कि मटर का सेवन करने के एक से अनेक फायदे होते है। अगर आप भी मटर का सेवन करने के फायदे जानना चाहते है तो हमारे साथ में जुड़े रहिये।
1. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट का गुण हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे हमें बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
2. मटर विटामिन सी से भरपूर होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है।
3. इसमें फाइबर पाया जाता है जोकि हमारे शरीर के खून में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इससे डायबिटीज के मरीज को आराम मिलता है।
4. इसमें एंटी कैंसर गुण पाए जाते है जो शरीर को कैंसर से लड़ने में क्षमता प्रदान करता है।
5. मटर का सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
अगर आपको भी हड्डियों में तकलीफ कोलेस्ट्रॉल की शिकायत या फिर कैंसर जैसी शिकायत है तो यह जानकारी खास तौर आपके लिए बनायीं जा रही है। मटर के उपज के बारे में बात करे तो मटर रबी की उपज है और यह कम उपलब्धा वाले इलाको में बोई जाती है। इसका पौधा आमतौर पर नाजुक एक मीटर या फिर उससे अधिक लंबा, आरोहणशील, ऋतुजीवी होता है। यह पत्ते 2 से 8 अंडाकृति पत्रकोवाले होते है। इसके फूल आमतौर पर सफ़ेद और लाल जामुनी आभावाले होते है।
इसकी फलिया 4 से 6 सेमि लंबी तथा 1 से 1.7 सेमि चौड़ी वृंत पर लगती है। इसके दाने लगभग गोल कुछ चपटे से गहरे हरे छिलके के अंदर बंद होते है। छिलके के अंदर दाने के आंतरिक एक सिरे से जुड़े हुए होते है। कच्चे दाने स्वाद में मीठे होते है और पकने पर स्वाद रहित और कठोर हो जाते है।
मटर आमतौर पर यूरोप का मूलवासी पौधा होता है और यह भारत के मैदानी भागो में रबी के फसल के रूप में उगाया जाता है। यह भयंकर सर्दी तथा पाले को सहन नहीं कर पाता है। ओले होने पर इसकी फसल को काफी ज्यादा नुकसान पहुँचता है। कुछ इलाको में इसे जौ अथवा गेहू के साथ बोया जाता है। मोटे अनाज तथा दलहन में इसकी गिनती होती है। आमतौर पर मटर की सब्जी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
Conclusion
यहाँ पर आज आपको बताया गया है की मटर खाने के क्या कुछ फायदे होते है। अगर आपको हड्डी और कैंसर की गंभीर बीमारी है तो ऐसे में मटर का सेवन काफी ज्यादा फयदेमंद माना जाता है। साथ ही साथ मटर किस प्रकार की फसल है और कौन से इलाके में सबसे ज्यादा बोई जाती है इसके बारे में भी आपको बताया गया है।