
Curd Eating Health Benefits
दही खाने के कौन कौन से लाभ होते है आज इसके बारे में हम आपको बताने वाले है। खाद पदार्थ नियम के अनुसार दही को काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा ये भी जाता है की एक दिन में दही के एक कटोरे का सेवन करने से पर्याप्त पौष्टिक तत्व मिलते है। हम सभी को दही का सेवन किसी न किसी रूप में करना चाहिए। दही से बनी लस्सी, छाछ, या फिर रायता किसी भी रूप में दही का सेवन जरूर करना चाहिए।
दही काफी सारे पौष्टिक तत्व से युक्त होता है जैसे की कैल्शियम, मैग्नेशियम, विटामिन, जिंक, फास्फोरस, प्रोटीन और आयरन। हम सभी जानते है की ये सभी पौष्टिक तत्व हमारे शारीरिक विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। दही का नियमित सेवन हमें काफी सारी बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करता है।
चलिए दही से होने वाले कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में जान लेते है
1. कब्ज गैस या अपच की शिकायत होने पर दही में अजवाइन मिलकार इसका सेवन करना चाहिए। इससे पेट की गर्मी भी दूर हो जाती है।
2. मुँह में छाले होने पर दही का सेवन करने से शीघ्र आराम मिलता है।
3. दही का नियमित सेवन भूख बढ़ाता है और साथ ही साथ पाचन शक्ति की वृद्धि करने में भी मदद करता है।
4. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। यह श्वेत रक्त कणिकाओं की संख्या को बढ़ाने में भी मदद करता है।
5. दही में काला नमक, सौंठ, पुदीना या जीरा पाउडर मिलाकर इसका सेवन करे। अगर आप सर्दी खांसी से पीड़ित है तो कृपया करके रात के समय दही का सेवन न करे।
6. चेहरे पर मुहांसे होने पर दही का लेप लगाने से हमें आराम मिलता है।
7. गर्मी के मौसम पर हमें अक्सर सनबर्न हो जाता है ऐसे में अगर उस पॉइंट पर दही लगायी जाये तो काफी हद तक आराम मिलता है।
8. दही में आमतौर पर बेसन, हल्दी, और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लेप लगाने से निखार आता है।
9. बढ़ती उम्र में निशान और झुर्रियों को कम करने के लिए दही एक रामबाण इलाज है।
10. नहाने से 20 मिनट पहले दही को बालो पर अच्छे से लगाए। इससे बालो का रूखापन और रुसी दूर होती है।
11. दही और बेसन को बालो पर लगाने से बालो की झड़ने की शिकायत दूर हो जाती है।
तमाम फायदों को देखते हुए आप भी दही को अपने जीवन का अहम् हिस्सा बना सकते है। कई बार शरीर के हिसाब से भी निर्भर करता है की हमें दही का कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। आमतौर पर हमने देखा है की जब हम कोई भारी खाद पदार्थ का सेवन करते है तो उसे हजम करने के लिए दही एकमात्र सहारा होता है। कई बार हम ऐसे समय में खाना हजम करने के लिए सिरप का भी इस्तेमाल करते है। लेकिन अगर आपके पास सिरप नहीं है तो आप ऐसे में दही का सेवन भी कर सकते है। साथ ही साथ अगर दही का विकल्प भी घर में मौजूद नहीं है तो आप पपीते का सेवन भी कर सकते है।
Conclusion
आज की जानकारी में आपको बताया गया है की दही का प्रयोग या फिर सेवन करने से हमें क्या कुछ फायदे होते है। अगर आपको हेल्थ से जुडी जानकारी पसंद आयी है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।